Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना के तहत  2601 विजेताओं ने जीते 1.52 करोड़ रुपए के इनाम
Many major decisions including new excise policy approved in Punjab cabinet meeting

‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना के तहत 2601 विजेताओं ने जीते 1.52 करोड़ रुपए के इनाम

पंजाब : ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना की शानदार सफलता की घोषणा करते हुए, पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि मेरा बिल एप पर अपलोड किए गए कुल 97,443 बिलों के परिणामस्वरूप 2601 विजेताओं ने 1,51,62,335 रुपए के इनाम जीते हैं।

यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस योजना से कर अनुपालन में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बिल जारी करने में अनियमितताओं के दोषी पाए जाने वालों पर 7,92,72,741 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से अब तक 6,16,98,869 रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है।

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि कुल 2601 विजेताओं में से 1892 विजेताओं को 1,10,22,885 रुपए के इनाम पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शेष 709 विजेताओं को 41,39,450 रुपए के इनाम देने की प्रक्रिया चल रही है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना का उद्देश्य कर जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों को उनकी खरीदारी के लिए बिल की मांग करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

उन्होंने कहा कि इस योजना की सफलता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कर प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के प्रयासों का प्रमाण है।


Leave a Reply