Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्वंतत्रता दिवस पर जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सीएम भगवंत मान ने फहराया तिरंगा

स्वंतत्रता दिवस पर जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सीएम भगवंत मान ने फहराया तिरंगा

जालंधर : आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वहीँ जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तिरंगा फहराया। जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके सीएम मान की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, बहादुर सैनिक व शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। उनके साथ पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा व डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद थे।

सीएम मान ने इस मौके पर कहा कि आज देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक शहर जालंधर के श्री गुरु गोबिंद सिंह जी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। देश की आजादी पंजाबियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि 10 हजार पुलिसकर्मी भर्ती किए जाएंगे। अभी तक 44666 युवाओं को नौकरियां दी गई हैं, जाे बिना किसी रिश्वत के मिली हैं।

उन्हाेंने कहा कि देश की हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन किया हैं। गर्व की बात है कि टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

सीएम मान ने कहा कि मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर दिया गया है। 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के मौके पर एयरपोर्ट पर 35 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।


Leave a Reply