Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing Jalandhar : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र पुलिस अलर्ट, सीएम मान फहराएंगे तिरंगा

Jalandhar : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र पुलिस अलर्ट, सीएम मान फहराएंगे तिरंगा

जालंधर : जालंधर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह होगा। इसके मद्देनज़र कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट पर है। जालंधर में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस बार जालंधर में ध्वजारोहण करेंगे।

जालंधर के बाहरी इलाकों में एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह, एडिशनल एसएचओ पुलिस स्टेशन रामा मंडी, चौकी प्रभारी दकोहा और पुलिस स्टेशन रामामंडी जालंधर की ओर से चेकिंग की गई। पुलिस ने बाहरी इलाकों, खासकर निर्माणाधीन कॉलोनियों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। इसके अलावा स्थानीय निवासियों से भी चर्चा की गई ताकि उन्हें क्षेत्र में चल रही जांच के बारे में जानकारी दी जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर पीसीआर वैन, मोटरसाइकिल, एसएचओ और हेड मुंशी पुलिस स्टेशन के संपर्क नंबर भी साझा किए गए। वहीं पुलिस ने किरायेदारों की भी जांच के साथ पूछताछ की और कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। कमिश्नरेट पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति के हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करने की जानकारी दी।


Leave a Reply