जालंधर : महानगर जालंधर से बड़े घोटाले की खबर मिली है। जानकारी अनुसार फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी द्वारा जालंधर में करोड़ों की लूट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अधिक कमाई का लालच देकर फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी ने जालंधर के डॉक्टरों, रिटायर्ड अफसरों, व्यापारियों व आम जनता से करीब 25 करोड़ रुपए लूट लिए। खबर मिली है कि कंपनी द्वारा जालंधर में दफ्तर खोल कर लोगों को लालच दिया गया कि अगर वह 1 लाख रुपए लगाएंगे तो उन्हें 15 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा। वहीं लोगों को कहा गया था कि जो व्यक्ति 3 अन्य लोगों को ट्रेडिंग से जोड़ेगे तो ट्रेडिंग में 6 फीसदी तक लगने वाले चार्जेज माफ कर दिए जाएंगे। इसके बाद लोगों ने अपने रिश्तेदारों से इनवेस्टमेंट करवा दी और जाल में फंस गए। बताया जा रहा है फॉरेक्स फ्रॉड का केस नागपुर में दर्ज हुआ है। इसके बाद इस फ्राड का शिकार हुए पीड़ित एकजुट होकर पुलिस के पास जाएंगे। पीड़ितों की लिस्ट बना कानूनी स्टडी के बाद पुलिस को शिकायत देने की तैयारी की जा रही है।
जालंधर में बड़ा घोटाला , 15% Interest के चक्कर में गंवाए करोड़ों
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:July 17, 2024
- Post category:Jalandhar
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
LIVE : जालंधर लोकसभा उपचुनाव मतगणना : AAP पार्टी के सुशील रिंकू चल रहे आगे , 6वें राउंड में AAP पार्टी को 1570 वोटों की लीड
जालंधर हाइट्स में कारोबारी की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत , कुछ दिन पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था परिवार











