Latest news
मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा

India Living News

Hot News
You are currently viewing किसान संगठनों ने फिर बनाया दिल्ली कूच का प्लान…

किसान संगठनों ने फिर बनाया दिल्ली कूच का प्लान…

चंडीगढ़ : किसानों द्वारा आज आगे की रणनीति का ऐलान किया गया है। बता दे हाईकोर्ट द्वारा हरियाणा सरकार को शंभू बॉर्डर खोलने के आदेश जारी किए गए थे। वहीँ हरियाणा सरकार ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। किसानों ने शुभकरण की मौत और नवदीप की रिहाई के बारे में भी बात की है।

खबर है कि यहां अन्य किसान नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया कि वह रास्ता खुलते ही दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि रास्ते खुलवाने के मामले में हाई कोर्ट ने कहा था कि हरियाणा सरकार तुरंत रास्ते खोले। इसके बाद हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। इससे यह साफ है कि रास्ता किसानों ने नहीं रोका है बल्कि हरियाणा सरकार ने रोका है। उन्होंने व्यापारी भाइयों से अपील की है कि वह हरियाणा सरकार पर रास्ता खोलने का दबाव बनाएं। डल्लेवाल ने कहा कि जैसे ही रास्ता खुलते ही वह अपना सामान समेट कर दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

डल्लेवाल ने कहा कि उनके साथी नवदीप को जेल में बंद कर रखा है। उसे रिहा करवाने के लिए किसानों द्वारा दिया गया 17 और 18 जुलाई का कार्यक्रम तय है। अगर सरकार इससे पहले नवदीप को रिहा कर देती है तो किसान वहां जाकर प्रदर्शन नहीं करेंगे।

शुभकरण के मामले पर बोलते हुए डल्लेवाल ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा हरियाणा के ही पुलिस अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है जो उनके साथ बेइंसाफी है। उन्होंने कहा कि पहले जब हाई कोर्ट द्वारा सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व में जांच करवाने का आदेश दिया गया था तो हरियाणा सरकार ने जांच रोकने की अपील की थी।

हरियाणा सरकार ने कहा कि इस जांच से पुलिस का मनोबल टूटेगा और पुलिस आगे से फायरिंग करने से गुरेज करेगी। इससे साफ है कि उन्होंने फायरिंग की है और उससे ही शुभकरण की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने अधिकारियों का बचाव कर रही है। इस लिए उनकी अपील है कि हाई कोर्ट इस मामले पर दोबारा विचार करे।

बता दें कि एम.एस.पी. की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसान लंबे समय से शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच का ऐलान किया गया था पर हरियाणा सरकार ने पंजाब के साथ लगते बॉडरों पर बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक लिया गया।


Leave a Reply