रुद्रप्रयाग : ‘बाबा केदारनाथ’ धाम के दर्शन के लिए मानसून के बावजूद भी हजारों की संख्या में भक्त यहां पहुंच रहे हैं. यात्रा के पहले दिन से ही आस्था का सैलाब केदारपुरी में देखने को मिला. इसी बीच चोराबाड़ी से ऊपर हिमालय की पर्वत शृंखलाओं में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान बर्फ का गुबार उठा और कुछ देर बाद गहरी खाई में समा गया। यह दृश्य देख कर कुछ समय के लिए तो श्रद्धालुओं की सांसें थम सी गईं । मंदिर क्षेत्र में मौजूद कई यात्रियों ने इस प्राकृतिक दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गांधी सरोवर के ऊपर सुबह करीब पांच बजे एवलांच आया। हालांकि किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बता दे घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में बर्फ की बहती नदी का नजारा काफी भयानक दिख रहा है.
केदारनाथ में बर्फ का तूफान बनकर गिरा ग्लेशियर, थमी श्रद्धालुओं की सांसें
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:June 30, 2024
- Post category:National
- Post comments:0 Comments











