Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बीच कांग्रेस ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बीच कांग्रेस ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई

नेशनल न्यूज़ : लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। देश के कई राज्यों में हार जीत के आंकड़े जनता को चौंका रहे हैं। भाजपा और उसके नेतृत्व वाला NDA गठबंधन आगे चल रहा है, लेकिन वहीँ कांग्रेस भी कांटे की टक्कर दे रही है। इस बीच राहुल गांधी ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे। बता दें कि इस बार कांग्रेस कई राज्यों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चंडीगढ़ में भाजपा का सफाया हो गया है। पंजाब में कांग्रेस आधी से ज्यादा सीटें जीत रही है। 200 से ज्यादा सीटों के साथ INDIA अलायंस कांटे की टक्कर में है। राहुल गांधी पहली बार रायबरेली से चुनाव लड़े और रिकॉर्ड वोटों से जीत गए। वायनाड में भी वे जीत गए हैं। इस बीच कांग्रेस ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

राहुल ने कहा, ‘देश मोदी-शाह को नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे माडंड में था कि जब हमारा अकाउंड सीज किया, सीएम को जेल में डाला तब मेरे माडंट में था, जनता संविधान बचाने लड़ेगी।’

उन्होंने कहा कि जनता से, इंडिया गठबंधन के पार्टनर को और अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने संविधान बचाने का सबसे बड़ा कदम ले लिया है। हमने हिंदुस्तान को नया विजन दिया। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम रिजल्ट को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। भाजपा ने एक व्यक्ति के नाम पर वोट मांगे, यह उनकी हार है।


Leave a Reply