पंजाब/ 29 May 2024 : आज सिद्धू मूसेवाला की दूसरी बरसी है. ऐसे में दिवंगत सिंगर की मां चरण कौर ने सोशल मीडिया पर बेटे को याद कर भावुक पोस्ट शेयर की . बता दे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन को आज पूरे दो साल हो गए हैं. 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा के जवाहरके गांव में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था. सिंगर की फैमिली और फैंस उनके लिए न्याय की मांग करते रहते हैं. वही सिद्धू मूसेवाला की दूसरी बरसी पर, उनकी मां चरण कौर ने अपने बेटे की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. जिसने फैंस की आंखें नम कर दी हैं.
उस काले दिन को याद करते हुए उन्होंने लिखा है कि बेशक मैं अपने बेटे को शारीरिक रूप से नहीं देख सकती लेकिन मैं 2 साल से मन की आंखों से महसूस कर रही हूं। उन्होंने यह भी लिखा है कि आज का दिन उनके लिए बहुत मुश्किल है।
चरण कौर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “शुभ बेटे, आज 730 दिन, 17532 घंटे, 1051902 मिनट और 63115200 सैकेंड गुजर गए है, आपको घर की दहलीज पार किए को, मेरी प्रार्थनाओं और मन्नतों का सच्चा फल बिना किसी गुनाह के बने दुश्मनों ने मेरी कोख से खो लिया और बेटे ऐसा अंधेरा किया कि जिसके बाद उम्मीद का सूरज चढ़ने की उम्मीद खुद उम्मीद को भी नहीं थी। लेकिन बेटा गुरु महाराज आपकी सोच और सपनों से वाकिफ थे, इसके लिए बेटा मेरा बेटा मुझे दोबारा बख्शा, बेटा मैं और आपके पिता जी और छोटा वीर आपकी मौजूदगी को सदा इस दुनिया में बरकरार रखेगा। बेशक मैं तुम्हें शारीरिक रूप से नहीं देख सकती लेकिन मैं तुम्हें अपने मन की आंखों से महसूस कर सकती हूं, जो मैं इन दो सालों से कर रही हूं बेटे। आज बहुत कठिन दिन है बेटा।”
सिद्धू के पिता ने भी सिंगर की एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में सिद्धू हंसते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही तस्वीर पर लिखा है,जस्टिस फॉर सिद्धूमूसवाला.”













