Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह धारीवाल की हत्या के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार
Woman accused in the murder of former market committee chairman Major Singh Dhariwal arrested

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह धारीवाल की हत्या के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब के तरनतारन में कांग्रेस नेता और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह धारीवाल की हत्या के मामले में आरोपी महिला अमनदीप कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला से .32 बोर की पिस्टल भी रिकवर कर ली है। महिला से वारदात को लेकर पूछताछ जारी है।

एसपी विशालजीत सिंह ने जानकारी दी कि महिला बीते 9 सालों से पट्‌टी के गांव संगवां में एसजीआई पैलेस में डैकोरेशन का काम कर रही थी। वह पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह को किसी बात से डरा-धमका कर और ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए की मांग कर रही थी। मेजर सिंह उसे पैसे देने को तैयार नहीं था। सोमवार दोपहर 11 बजे मेजर सिंह और अमनदीप कौर की पैसों के लेनदेन को लेकर ही कहा सुनी हो गई। कहासुनी के बीच अमनदीप कौर ने गुस्से में आकर टेबल पर रखी पिस्टल उठाई और मेजर सिंह पर फायरिंग कर दी।

वारदात के बाद महिला वहां से भाग गई। महिला सीसीटीवी की मदद से पुलिस के हाथ आई और ऊसर गिरफ्तार कर लिया गया।


Leave a Reply