Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना के 10 स्कूलों पर कार्रवाई , नोटिस हुआ जारी , छुट्टी के आदेश के बावजूद खुले थे

लुधियाना के 10 स्कूलों पर कार्रवाई , नोटिस हुआ जारी , छुट्टी के आदेश के बावजूद खुले थे

लुधियाना : पंजाब में पड़ रही कहर की गर्मी के चलते पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। गर्मी के चलते कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया। लेकिन इसके बावजूद लुधियाना में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए कई स्कूल खुले हुए थे और बच्चे भीषण व चिलचिलाती गर्मी में स्कूल पहुंचे हुए थे। इसको लेकर परिवार वालों द्वारा इसका विरोध भी किया गया।

जिक्रयोग है मौसम विभाग ने पंजाब में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। बच्चों का ख्याल रखते हुए सी.एम. मान स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान 20 मई से ही जारी कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में कई स्कूल इसके बावजूद खुल थे जिसको लेकर परिवार वालों द्वारा इसकी शिकायत डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी को दी गई। शिकायत मिलते ही डीसी. साक्षी साहनी ने इसका संज्ञान लेते हुए सख्त आदेश जारी कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि जांच दौरान लुधियाना के 10 स्कूलों के नाम सामने आए हैं जोकि आदेशों के बावजूद खुले हुए थे। इनमें टेंडर इंटरनेशनल स्कूल, जोसफ सेक्रेड हार्ट स्कूल, साउथ सिटी, गुरु नानक पब्लिक स्कूल बासीसियां, गुरु हरकृष्ण आदर्श स्कूल ढांडरा, सराभा नगर पिंकी प्ले वे स्कूल, हरिकृष्ण स्कूल लुधियाना, ई-कैनेडियन स्कूल लुधियाना, श्री राम यूनिवर्सल स्कूल सराभा नगर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल मुल्लांपुर, सेंट्रल मॉडल स्कूल, लुधियान शामिल है। डी.सी. ने इन स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग को पत्र भेज सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।


Leave a Reply