टेक्नोलॉजी : खबर है कि Google ने कंपनी के वार्षिक डेवलपर सम्मेलन गूगल आई/ओ 2024 में अपनी एआई मॉडल श्रृंखला जेमिनी के नवीनतम नवाचारों का अपडेट जारी किया है। कंपनी ने मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल जेमिनी 1.5 प्रो के नए संस्करण के निजी पूर्वावलोकन की मंगलवार को घोषणा की। अब एंड्रॉयड में भी आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लुत्फ उठा पाएंगे. इस दौरान गूगल ने कई अपडेट्स जारी किए हैं.
Google ने अपने एनुअल इवेंट Google IO में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. इस इवेंट में गूगल ने खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ में काफी एडवांस कर लिया है. इवेंट में दुनियाभर के डेवलपर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट पहुंचे, और गूगल के अपडेट्स के बारे में जाना. फिलहाल, गूगल एंड्रॉइड 15 को रिलीज नहीं किया है, इसके बीटा 2 वर्जन से जल्द पर्दा उठेगा. कंपनी ने नेक्स्ट जेनरेशन एआई मॉडल Gemini 1.5 लॉन्च कर दिया है. गूगल का दावा है कि एआई का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉइड सबसे बेस्ट चीज है.
Google Photos से जुड़ा एक नया अपडेट भी कंपनी ने इवेंट में लॉन्च किया है. गूगल ने Ask Photos नाम से नया फीचर पेश किया है. जेमिनी मॉडल्स की मदद से यूजर्स आसानी से फोटो और वीडियो खोज पाएंगे.
Google I/O 2024 इवेंट में गूगल ने प्रोजेक्ट स्टारलाइन भी लॉन्च कर दिया है. ये दरअसल बिल्कुल नई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टेक्नोलॉजी है, जिससे यूजर्स को लगता है मानो वे एकसाथ बैठे हों. ये वीडियो कॉलिंग प्रोजेक्ट स्टारलाइन 3D कैमरों और AI का इस्तेमाल करते हुए रियलिस्टिक एक्सपीरियंस ऑफर करता है.
गूगल ने मौजूदा Gemini AI को कई अपग्रेड्स दिए हैं. गूगल ने ये भी बताया कि अब एंड्रॉयड डिवाइसेज में भी यूजर्स को AI पावर्ड सर्च का फायदा मिलेगा.
Google ऑन-डिवाइस AI को अनलॉक कर रहा है और आपका नया AI जेमिनी, एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर आ रहा है. नया अपडेट जेमिनी को ऑन-स्क्रीन डेटा का बेहतर उपयोग करने की परमीशन देगा
गूगल के एआई फीचर के तहत स्कैम कॉल पर लगाम लगेगी. अगर कोई जालसाज आपको कॉल करके फंसाने की कोशिश करता है, या बैंक फ्रॉड करने का ट्राई करता है तो गूगल आपको सतर्क करेगा. नया फीचर फ्रॉड कॉल की पहचान करके आपको बताएगा और सावधान करेगा.
सुंदर पिचाई ने ट्रिलियम नाम से टीपीयू की छठी जनरेशन पेश की है, जो परफॉर्मेंस में 4.7 गुना सुधार प्रदान कर सकती है. ट्रिलियम साल 2024 के अंत में क्लाउड कस्टमर्स के लिए उपलब्ध होगा. इसके अल, कस्टम ARM-बेस्ड सीपीयू वाला एक्सियन प्रोसेसर भी आ रहा है. Google ने यह भी घोषणा की कि NVIDIA के ब्लैकवेल GPU 2025 की शुरुआत में उपलब्ध होंगे.











