Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing बढ़ते बिजली बिल से हो गए हैं परेशान, सोलर पैनल से ऐसे आसान हो जाएगा काम

बढ़ते बिजली बिल से हो गए हैं परेशान, सोलर पैनल से ऐसे आसान हो जाएगा काम

टेक्नोलॉजी न्यूज़ : गर्मियों के मौसम में पंखे, कूलर, एसी, फ्रिज और गीजर जैसे इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज दिन-रात चलते रहते हैं. ऐसे में बिजली का मीटर तेजी से घूमता है. महीने का बिल हजारों में आता है और जेब पर भारी असर पड़ता है. यही वजह है कि आजकल लोग सोलर पैनल लगवाने की तरफ रुख कर रहे हैं, या करने का सोच रहे हैं.

ऐसे में ये बात आती है कि क्या वाकई सोलर पैनल लगवाना फायदे का सौदा है? और इस पर कितना खर्च आता है?

क्या है सोलर पैनल और कैसे करता है काम?
सोलर पैनल सूरज की रोशनी को बिजली में बदलने का काम करता है. इसमें लगे हुए सोलर सेल (Photovoltaic Cells) सूर्य की किरणों से एनर्जी लेकर उसे इलेक्ट्रिसिटी में कन्वर्ट करते हैं. इसके बाद उस बिजली का यूज घर के पंखे, बल्ब, फ्रिज या एसी चलाने में किया जा सकता है.

सोलर पैनल लगाने में कितना आएगा खर्च?
सोलर पैनल की कीमत आपके घर की जरूरत और बिजली के खर्च पर डिपेंड करती है. अगर आप अपने घर में 1 किलोवाट (kW) का सिस्टम लगवाते हैं तो इसे लगवाने का खर्च 70,000 से 85,000 रुपये तक आ सकता है. इसमें आपके घर में 3-4 पंखे, 5-6 LED लाइट आसानी से चल सकती हैं.

अगर आप ऑन-ग्रिड सिस्टम लगाते हैं (जो बिजली बोर्ड से जुड़ा होता है), तो ये थोड़ा सस्ता पड़ता है और ज्यादा बिजली को सरकार को बेचा भी जा सकता है.

सरकार देती है सब्सिडी
भारत सरकार और राज्य सरकार अपने लेवल पर सोलर पैनल पर सब्सिडी देती हैं. इस समय MNRE (Ministry of New and Renewable Energy) के जरिए 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जी रही है.

क्या है पूरा प्रोसेस
इसके लिए आपको अपने राज्य के डिस्कॉम (DISCOM) से कॉन्टैक्ट करना होता है और अप्रूव्ड वेंडर के जरिए इंस्टॉलेशन कराना होता है. इस खर्च में सोलर पैनल्स, इन्वर्टर और बैटरी (अगर ऑफ-ग्रिड हो), इंस्टॉलेशन चार्ज, वायरिंग और सपोर्ट स्ट्रक्चर, मीटर और कनेक्शन फीस शामिल होते हैं.

कितने साल में निकलेगा पैसा वसूल?
आमतौर पर एक सोलर पैनल सिस्टम 4 से 6 साल में अपनी कॉस्ट निकाल देता है. इसके बाद 20-25 साल तक बिजली मुफ्त मिलती है. यानी लंबे समय के लिए ये काफी फायदेमंद है.

किसके लिए सही है सोलर पैनल?
जिनके घर की छत पर अच्छी धूप आती है, जिनका बिजली बिल 1000 रुपये से ज्यादा आता है. इसके अलावा जिन्हें लंबे समय तक बिना टेंशन के बिजली चाहिए.


Leave a Reply