Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर के IVF Treatment की केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी Report
Center seeks report from Punjab government on IVF treatment of Sidhu Moosewala's mother Charan Kaur

सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर के IVF Treatment की केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी Report

पंजाब : गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर खुशियां आई है। रविवार सुबह बठिंडा के एक निजी अस्पताल में उनकी माता चरण कौर ने एक पुत्र को जन्म दिया, जो IVF तकनीक के जरिए हुआ है। इसी बीच खबर सामने आई है कि केंद्र सरकार ने दिवंगत सिद्धू की मां की आई.वी.एफ. की रिपोर्ट पंजाब सरकार से मांगी है।

Amazon से Women Kurta with Palazzo खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें

https://amzn.to/4cnuYvg

केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर IVF तकनीक के लिए चरण कौर की उम्र को लेकर सवाल किया है। कानून मुताबिक आई.वी.एफ. तकनीक का इस्तेमाल 21 से 50 साल की उम्र तक किया जा सकता है पर चरण कौर की उम्र 58 साल है। केंद्र ने पत्र में लिखा है कि इस मामले की जांच करने और ए.आर.टी. (रैगूलेशन) एक्ट, 2021 के अनुसार इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जाएं।

बता दे कि छोटे सिद्धू के जन्म लेने से पहले मीडिया के जरिए खबर सामने आई थी कि दिवंगत सिद्धू की मां आई.वी.एफ. तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म देने वाली है। वहीं 17 मार्च को मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया और इसके बाद पिता बलकौर ने बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो भी सांझी की थी और सभी फैंस द्वारा की गई अरदासों का धन्यवाद भी किया था।


Leave a Reply