Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing Assembly Election Results 2023 : तेलंगाना में कांग्रेस बनाएगी सरकार
Assembly Election Results 2023: Congress will form government in Telangana

Assembly Election Results 2023 : तेलंगाना में कांग्रेस बनाएगी सरकार

नेशनल न्यूज़ : तेलंगाना विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तस्वीर साफ हो गई है. इस बार कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है. वहीं, केसीआर की बीआरएस सत्ता से बाहर हो गई है. तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है. कांग्रेस बहुमत के साथ पहली बार सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस को 64 सीटें मिली हैं. वहीं, मुख्यमंत्री केसीआर की बीआरएस को तगड़ा नुकसान हुआ है. केसीआर 39 सीटों पर सिमट गई है. बीजेपी को 8 और ओवैसी की पार्टी को 7 सीटें मिली हैं.

तेलंगाना के इस चुनाव में 2,290 उम्मीदवार मैदान में थे. बीआरएस ने सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं, बीजेपी और पवन कल्याण की जन सेना गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. बीजेपी 111 और जनसेना 8 सीटों पर चुनावी मैदान में थी. कांग्रेस ने भी 118 सीटों पर चुनाव लड़ा. उसने सिर्फ एक सीट अपनी सहयोगी सीपीआई को दी थी. असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.


Leave a Reply