Latest news
PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया...

India Living News

Hot News
You are currently viewing हाथरस में सत्संग में भगदड़ मचने के हादसे के बाद सामने आया भोले बाबा का पहला बयान !

हाथरस में सत्संग में भगदड़ मचने के हादसे के बाद सामने आया भोले बाबा का पहला बयान !

नेशनल न्यूज़ : यूपी के हाथरस में मंगलवार को जिस भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने का हादसा हुआ था , बुधवार को उसकी ओर से इस मामले को लेकर पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई। सूत्रों के अनुसार स्वयंभू बाबा नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा ने बयान जारी करते हुए घटना की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही वहां से निकल गया था। भगदड़ असामाजिक तत्वों की वजह से मची थी। बाबा ने बयान में यह भी कहा है कि इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी रास्ता अख्तियार किया जाएगा।

सूत्रों का दावा है कि यह पत्र भोले बाबा ने जारी किया है। इस पत्र में भोले बाबा ने अपने सत्संग में आए श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। भोले बाबा ने अपने इस पत्र में दावा किया है कि मैं 2 जुलाई को सत्संग से भगदड़ मचने से पहले ही निकल चुका था। मेरे वहां से निकल जाने के बाद कुछ गैर सामाजिक तत्वों ने इस सत्संग में भगदड़ मचाने की साजिश की। मेरी ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह को उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने के लिए अधिकृत किया गया है।


Leave a Reply