Latest news
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG News: जालंधर में ज्वेलर्स की दुकान पर बड़ी लूट, सोने की 5 चेन व 50 हज़ार लूटकर लुटेरे फरार
BIG News: Big robbery at jewelers shop in Jalandhar, robbers abscond after looting 5 gold chains and Rs. 50 thousand

BIG News: जालंधर में ज्वेलर्स की दुकान पर बड़ी लूट, सोने की 5 चेन व 50 हज़ार लूटकर लुटेरे फरार

जालंधर : जालंधर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात की खबर है। मिली जानकारी अनुसार श्री राम चौक के नजदीक मशहूर रवि ज्वेलर्स में घुस कर तीन लुटेरे 5 सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुई लूट की घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगता नज़र आ रहा है। मिली जानकारी अनुसार तीन लुटेरे रवि ज्वेलर्स में सोने की चेन खरीदने के लिए आए थे। 5 सोने की चेन लेकर आरोपियों ने ज्वेलर को 50 हजार रुपए दिए और बाकी पैसे ऑनलाइन डालने का झांसा दिया। ऐसे में एक लुटेरे ने गन निकाल ली और ज्वेलर को दिए 50 हजार रुपए भी ले लिए व 5 सोने की चेन लूट कर मौके से फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थाना 4, सीआईए स्टाफ और एंटी नारकोटिक सेल की टीमों के इलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लुटेरे छोटी उम्र के थे जिन्होंने अपना मुंह भी नहीं ठका हुआ था। जांच दौरान ज्वेलर चौहान ने बताया कि दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे कुछ दिनों से खराब थे।


Leave a Reply