Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing नहीं रहे सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय, अब कौन संभालेगा Sahara Empire !
Sahara Group chief Subrata Roy is no more, now who will handle Sahara Empire?

नहीं रहे सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय, अब कौन संभालेगा Sahara Empire !

नेशनल न्यूज़ :2 हजार रुपये और 3 कर्मचारियों से शुरुआत करके Sahara India की नींव रखने वाले ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय का निधन हो गया है । वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। 14 नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। निधन की वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है। वहीं अब लोगों के मन में ये सवाल यह उठ रहा है कि उनके बाद अब सहारा Empire का मालिक कौन बनेगा? सुब्रत राय कितनी प्रॉपर्टी के मालिक थे? अपने पीछे वे कितनी दौलत छोड़ गए हैं? अब कौन संभालेगा सहारा का कारोबार? आइए इस बारे में जानते हैं…

1978 में सहारा ग्रुप बनाया
सुब्रत रॉय ने रियल एस्टेट, फाइनेंस, मीडिया और हॉस्पिटेलिटी समेत कई क्षेत्रों में नाम कमाया। गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद 1976 में सुब्रत ने संघर्षरत चिटफंड कंपनी सहारा फाइनेंस का अधिग्रहण किया और गोरखपुर से ही बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। 1978 तक उन्होंने इसे सहारा इंडिया परिवार में बदल दिया, जो आगे चलकर भारत के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुपों में से एक बन गया। रॉय के नेतृत्व में सहारा ने कई बिजनेस विस्तार किए। समूह ने 1992 में हिंदी समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा लॉन्च किया। 1990 में पुणे के पास एम्बी वैली सिटी प्रोजेक्ट शुरू किया, जो आज 39 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट है। फिर सहारा टीवी लॉन्च किया। 2000 के दशक में सहारा ने लंदन के ग्रोसवेनर हाउस होटल और न्यूयॉर्क शहर के प्लाजा होटल का अधिग्रहण करके सुर्खियां बटोरीं। 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी के साथ एक विवाद के बाद अदालत में उपस्थित नहीं होने पर उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया। उन्हें लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। तिहाड़ जेल में रहना पड़ा, लेकिन उन्हें पैरोल पर रिहा कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहाराश्री सुब्रत राय के परिवार में अब उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय, 2 बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं, जो सहारा ग्रुप से ही जुड़े हैं। माना जा रहा है कि सहाराश्री के निधन के बाद कारोबार उनके दोनों बेटे ही संभालेंगे। हालांकि सुब्रत रॉय सहारा ने जिंदा रहते अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया, वहीं सहारा परिवार की ओर से भी अभी तक उत्तराधिकारी को लेकर कोई बयान भी नहीं दिया गया है, लेकिन अभी तक माना जा रहा है कि उनके दोनों बेटे ही उनके उत्तराधिकारी कहलाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुब्रत राय और उनके भाई जयब्रत राय सहारा समूह को संभाल रहे थे। रेलवे के बाद देश में सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाली सहारा के पास अरबों की प्रॉपर्टी है। रियल एस्टेट से लेकर एयरलाइन, क्रिकेट, सिनेमा की दुनिया में सहारा इन्वेस्ट कर चुकी है। करीब 30970 एकड़ जमीन है। देशभर में 5 हजार से ज्यादा यूनिट हैं। लखनऊ का सहारा शहर, सहारा ऑफिस, सहारा मॉल है। सहारा ग्रुप के पास करीब 9 करोड़ इन्वेस्टर हैं। टीम इंडिया के स्पॉन्सर रह चुके सहाराश्री IPL और फॉर्मूला वन टीम के मालिक थे। एम्बी वैली और लग्जरी हाउसिंग में करोड़ों का कारोबार है। कुल मिलाकर बिजनेस इंडस्ट्री का कोई ऐसा एरिया नहीं, जहां सहारा ग्रुप ने इन्वेस्ट न किया हो और प्रॉफिट न कमाया हो। अगर निवेशकों की बात करें तो सहारा समूह का करीब 25 हजार करोड़ रुपए सेबी के पास जमा है।


Leave a Reply