Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing पठानकोट में बच्चों से भरी स्कूल बस हुई हादसे की शिकार
School bus full of children meets with accident in Pathankot

पठानकोट में बच्चों से भरी स्कूल बस हुई हादसे की शिकार

पंजाब : खबर है कि पठानकोट में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बच्चों से भरी स्कूल बस पठानकोट- सुजानपुर रोड पर हादसाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण बस चालक द्वारा ओवरटेकिंग बताया जा रहा है, जिस वजह से बस मुख्य सड़क से फिसल गई और कच्चे रास्ते से एक खड्डे में जा गिरी। एक साइड से बस उल्टी हो जाने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में करीब 10 बच्चों को मामूली चोटें आई है। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। बच्चों के परिवारिक सदस्यों ने मौके पर पहुंच अपने अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply