पंजाब : खबर है कि अमृतसर के सदर थानातंर्गत फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित भुल्लर एवेन्यू में बुधवार सुबह सैर कर रहे काउंटर इंटेलिजेंस विभाग के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह पर अचानक फायरिंग हो गई। बता दे उन्हें पहले से धमकियां मिल रही थी, इसलिए वे अकसर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनते हैं। इसी बुलेट प्रूफ जैकेट से उनका बचाव हो गया। हालांकि इंस्पेक्टर को मामूली चोटें लगी हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और वारदात स्थल के आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया।