Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
Former Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat's car meets with an accident

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार मंगलवार रात को हादसे का शिकार हो गयी। इस सड़क दुर्घटना में हरीश रावत बाल-बाल बच गए। दुर्घटना उस समय घटी, जब उनकी कार बाजपुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक भारी वाहन को ओवरटेक करते समय गलत दिशा में आ रहे टेंपो को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से जा टकराई। फिलहाल हरीश रावत स्वस्थ हैं और उनके साथ में दो साथियों के घटना में घायल होने की भी खबर है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ बाजपुर भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने उन्हें बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल लाया गया। वहां उनके सभी टेस्ट किए गए और कोई बड़ी चोट न होने के कारण सुबह 3 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया


Leave a Reply