Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing चर्चित हाथरस कांड के चारों आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट की धारा लगी
Chargesheet filed, gang rape, murder, molestation and sections of SC-ST Act against four accused in the famous Hathras incident

चर्चित हाथरस कांड के चारों आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट की धारा लगी

लखनऊ (सनी ): कोरोना संक्रमण काल में भी उत्तर प्रदेश को बेहद चर्चा में लाने वाले हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव में दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मृत्यु के मामले की जांच कर रही सीबीआइ की टीम ने लम्बी पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है।

हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव के बेहद चर्चित कांड में सीबीआइ ने शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। सीबीआइ की टीम की ओर से जांच अधिकारी सीमा पाहूजा ने चार्जशीट दाखिल की। इस केस में पीड़िता के भाई की ओर से ही एफआइआर दर्ज कराई गई थी। हाथरस मामले में दाखिल चार्जशीट में चारों आरोपितों के खिलाफ सीबीआइ ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ और एससी-एसटी की धारा में केस बनाया है। अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

 

source link


Leave a Reply