Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing आनंद कारज को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब का सख्त आदेश जारी
Sri Akal Takht Sahib's strict order regarding Anand Karaj issued

आनंद कारज को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब का सख्त आदेश जारी

अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा आनंद कारज को लेकर सख्त आदेश जारी किए गए है। बता दे श्री अकाल तख्त साहिब ने डेस्टिनेशन आनंद कारज पर रोक लगा दी है। दरअसल, डेस्टिनेशन वेडिंग में लोग थीम पर आधारित शादी करते थे, जैसे कि बीच किनारे या फिर किसी रिसोर्ट में ही आनंद कारज की रस्में की जाती थी। अब इस तरह के डेस्टिनेशन विवाह के मौके पर आनंद कारज नहीं होंगे।

उक्त फैसला आज श्री अकाल तख्त साहिब में जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के नेतृत्व में हुई पांच सिंह साहिबान द्वारा बैठक में लिया गया है। बता दें कि मैरिज पैलेस में पहले से आनंद कारज करवाने पर पाबंदी लगी हुई है। पिछले दिनों कई ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें बीच किनारे आनंद कारज करवाए जा रहे थे, जिसे देखते हुए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा यह नए आदेश जारी किए गए है। शादी की पार्टी यहां कहीं भी की जा सकती है लेकिन लावां फेरे गुरुद्वारा साहिब में ही लेने होंगे।


Leave a Reply