Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing Jalandhar News : नाकाबंदी के दौरान फार्च्यूनर गाड़ी से हथियार बरामद, चालक गाडी छोड़कर हुआ फरार
Jalandhar: Police registers FIR against BJP leader for obstructing investigation

Jalandhar News : नाकाबंदी के दौरान फार्च्यूनर गाड़ी से हथियार बरामद, चालक गाडी छोड़कर हुआ फरार

कपूरथला  : बड़ी खबर है कि कपूरथला के जालंधर-अमृतसर हाईवे पर नाकाबंदी दौरान पुलिस के हाथ उस समय बड़ी कामयाबी लगी, जब एक फार्च्यूनर गाड़ी से हथियार बरामद किए गए। मिली जानकारी अनुसार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन गाडी में बैठे दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया, जिसकी पहचान सुनील कुमार उर्फ बिट्टू निवासी बटाला रोड अमृतसर के रूप में हुई है।

बता दे पुलिस ने ढिलवां में नाकाबंदी की हुई थी, जहां पर एक फार्च्यूनर गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। जिसके बाद पुलिस ने जब फार्च्यूनर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से .32 बोर का रिवाल्वर, 3 कारतूस व तीन खोल बरामद किए गए। जिसके बाद थाना ढिलवां की पुलिस ने केस दर्ज कर गाड़ी व हथियारों को जब्त कर लिया है।

मामले बारे जानकारी देते एस.एच.ओ. बलबीर सिंह ने बताया कि गत दिवस पुलिस पार्टी ने ढिलवां में हाईटेक नाकाबंदी की हुई थी तथा वाहनों की चैकिंग चल रही थी। इस दौरान अमृतसर की तरफ से एक फार्च्यूनर गाड़ी बिना नंबर की आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया तो चालक पुलिस को देखकर गाड़ी वहीं छोड़कर मौके से भाग गया। जबकि गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से एक लाइसैंसी रिवाल्वर, 3 कारतूस व तीन खोल बरामद हुए हैं।


Leave a Reply