Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing क्या आप भी खाते हैं अखबार पर रखा खाना , तो हो जाइए सावधान! हो सकती है घातक बीमारियां
Do you also eat food kept on newspaper, then be careful! Fatal diseases may occur

क्या आप भी खाते हैं अखबार पर रखा खाना , तो हो जाइए सावधान! हो सकती है घातक बीमारियां

हेल्थ : आपने अक्सर देखा होगा कि स्ट्रीट फूड वेंडर्स खाने की चीजों को अखबार में रखकर देते हैं, जिससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। आपको बता दे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने वेंडर्स और लोगों से इसका इस्तेमाल न करने के लिए कहा है। साथ ही वेंडर्स से स्पेशल अपील की है कि खाने के आइटम को अखबार में रखकर न दें क्योंकि इसमें लगी इंक से स्वास्थ्य का खतरा रहता है। एफएसएसएआई ने कहा कि जब अखबारों को बांटा जाता है, उस समय इसमें कई हानिकारण वायरस लग जाते हैं।

एफएसएसएआई की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जी कमला वर्धन राव. ने कहा है कि अखबारों में उपयोग की जाने वाली स्याही में कई हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो भोजन को दूषित कर सकते हैं और निगलने पर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है। वहीं, एफएसएसएआई ने कहा कि अखबारों या अन्य प्रिंटिड कागज की स्याही में हानिकारक रंग, बाइंडर और पिगमेंट भी हो सकते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए संभावित खतरा है।

इसके साथ ही एफएसएसएआई ने कहा कि लंबे समय तक अखबारों में खाने-पीने की चीजों को रखने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। तली-भुनी चीजें अखबार पर रखने से स्यायी के केमिकल्स खाने पर चिपक जाते हैं, जिसके बाद ये खाने के साथ शरीर के अंदर चले जाते हैं। इससे पचान तंत्र की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।


Leave a Reply