Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing क्या आप भी हर बार फेंक देते हैं खरबूजे के बीज, तो मत करें ये गलती

क्या आप भी हर बार फेंक देते हैं खरबूजे के बीज, तो मत करें ये गलती

हेल्थ : अक्सर गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और एनर्जी देने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं. लेकिन अगर आप कुछ नेचुरल और हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो खरबूजे के बीजों से बना ड्रिंक एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडा रखता है बल्कि आपको दिनभर एनर्जी भी देता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल या प्रिजर्वेटिव की जरूरत नहीं होती है.

खरबूजे के बीज का ड्रिंक?
खरबूजे के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. गर्मियों में यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और कमजोरी को दूर करता है. साथ ही यह पाचन को भी बेहतर बनाता है और शरीर को अंदर से ठंडक देता है.

क्या हैं इसके फायदे?
यह ड्रिंक शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं. गर्मी के कारण होने वाली थकान और डिहाइड्रेशन से बचाने में यह मददगार होता है. इसके अलावा यह स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.

खरबूजे के बीज का ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
खरबूजे के बीज
ठंडा दूध या पानी
मिश्री या शहद
इलायची पाउडर

घर पर कैसे बनाएं यह ड्रिंक
इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे के बीजों को अच्छी तरह साफ कर लें.
अब इन्हें कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें.
इसके बाद भीगे हुए बीजों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें.
इसमें थोड़ा ठंडा दूध या पानी मिलाएं.
स्वाद के लिए आप इसमें मिश्री या शहद मिला सकते हैं.
अब इस मिश्रण को छान लें और ठंडा करके सर्व करें.


Leave a Reply