Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing आपके नाखूनों में दिख रहे है ऐसे सफेद निशान? तो जानें इसके पीछे की वजह
Are such white marks visible in your nails? So know the reason behind this

आपके नाखूनों में दिख रहे है ऐसे सफेद निशान? तो जानें इसके पीछे की वजह

हेल्थ : आपने देखा होगा अक्सर नाखूनों पर सफेद निशान पड़ जाते हैं, जिनसे कोई परेशानी तो नहीं होती लेकिन ये देखने में अजीब से लग सकते हैं और फिर हमारे मन में संदेह हो सकता है कि कहीं ये किसी गंभीर बीमारी के लक्षण तो नहीं हैं। तो क्या नाखूनों पर सफेद निशान वाकई किसी बीमारी के संकेत हैं या ये सिर्फ एक निशान हैं। आइए जानते हैं कि नाखूनों पर सफेद निशान होने का क्या मतलब होता है।

नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ जाते हैं?
नाखूनों पर पाए जाने वाले छोटे-छोटे सफेद निशानों को ल्यूकोनीचिया कहा जाता है। नाखून केराटिन की दर्जनों परतों से बने होते हैं। यदि इनमें से कोई भी परत क्षतिग्रस्त हो जाए, या दो परतों के बीच हवा बंद हो जाए या दो परतें एक-दूसरे से अलग हो जाएं, तो वह हिस्सा सफेद हो जाता है।

इसलिए नाखूनों पर सफेद निशान हो सकते हैं

पोषक तत्वों की कमी- आहार में जिंक, प्रोटीन और कैल्शियम की कमी के कारण नाखूनों पर सफेद निशान दिखाई दे सकते हैं।

फंगल इन्फेक्शन- कई बार त्वचा गीली होने के कारण भी संक्रमण हो जाता है। त्वचा पर बचा पानी फंगल संक्रमण का कारण बन सकता है, जिसके कारण नाखूनों पर सफेद धब्बे हो सकते हैं।

चोट- किसी प्रकार की चोट के कारण नाखून के तल पर सफेद निशान दिखाई दे सकते हैं। यह चोट किसी भी प्रकार से लग सकती है। जैसे- नाखून चबाने की आदत, उंगली चूसने की आदत आदि।

एलर्जी- नेल पॉलिश या रिमूवर में मौजूद कैमिकल्स से किसी भी प्रकार की एलर्जी के कारण भी नाखूनों पर सफेद निशान पड़ सकते हैं।

मेडिकल परिस्थिति- कभी-कभी अगर नाखूनों पर कुछ अन्य लक्षणों के साथ सफेद निशान भी मौजूद हों तो ये किडनी, लिवर या हृदय संबंधी या एनीमिया जैसी किसी आंतरिक बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

Disclaimer- इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।


Leave a Reply