पंजाब : खबर है कि पंजाब में हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को सरकार ने चेतावनी दी है। अब हड़ताल करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट (एस्मा) लगाया जाएगा। इसका ऐलान बुधवार को खुद राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा- हमें पता चला है कि पटवारी-कानूनगो रिश्वत के मामले में फंसे अपने एक साथी और DC दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी अपनी निजी मांगों को लेकर आने वाले दिनों में कलम छोड़ हड़ताल करने जा रहे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि वह कलम छोड़ हड़ताल करें लेकिन बाद में उन्हें दोबारा कलम पकड़ानी है या नहीं? इसका फैसला सरकार करेगी।
उन्होंने लिखा कि हमारे पास बहुत पढ़े-लिखे बेरोजगार मौजूद हैं जो आपकी कलम पकड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। पंजाब के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। CM ने एक तरह से DC दफ्तरों और तहसीलों में पेन डाउन स्ट्राइक करने की तैयारी कर रहे कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।