Latest news
पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

India Living News

Hot News
You are currently viewing दुकान से खरीदने के बाद वापिस लौटा देते हैं लोग, क्या है इस ‘शापित’ पेंटिंग का रहस्य !
People return it after buying it from the shop, what is the secret of this 'cursed' painting!

दुकान से खरीदने के बाद वापिस लौटा देते हैं लोग, क्या है इस ‘शापित’ पेंटिंग का रहस्य !

ट्रेंडिंग न्यूज़ : आपको ये पेंटिंग देखने में बिलकुल आम पेंटिंग्स जैसी लग रही होगी . इसे पहली बार देखने पर हर कोई यही समझता है. लेकिन इसकी कहानी इसके एकदम उलट है. इसे ‘शापित’ पेंटिंग कहा जाता है. इसे एक चैरिटी शॉप पर 20 पाउंड में बेचने के लिए रखा गया है. लेकिन इसे जो भी खरीदता है, वही लौटाकर चला जाता है. कोई इसे अपने पास नहीं रखना चाहता. लोगों ने इसके पीछे का कारण भी बताया है. ग्राहकों ने शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें इसे देखने के बाद अच्छा महसूस नहीं होता. काफी अजीब सा लगने लगता है. 

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पेंटिंग में एक छोटी बच्ची लाल रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही है. उसके चेहरे पर परेशान करने वाले भाव हैं. उसे इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स के हेस्टिंग्स एडवाइस रिप्रेजेंटेशन सेंटर शॉप को अन्य कई तस्वीरों के साथ डोनेट किया गया था. 

दुकान के मैनेजर स्टीव को इस बात का डर था कि शायद इसे कोई नहीं खरीदेगा क्योंकि लड़की की आंखों को देखकर ऐसा लगता है कि उसकी आंखें कमरे में आपको ही हर तरफ देख रही हैं. एक महिला इसे 25 पाउंड में खरीदकर ले गई थी लेकिन दो दिन बाद लौटा गई. उसने स्टीव से कहा, ‘मुझे इस तस्वीर से छुटकारा पाना है क्योंकि इसका ऑरा ठीक नहीं है.’

इसके बाद पेंटिंग को एक और महिला ने खरीद लिया पर वो भी उसे जल्द ही वापस करने आ गई क्योंकि उसका कहना था कि वो उसे दोबारा नहीं देखना चाहती है, उसे इससे डर लग रहा है।

आमतौर पर देखा जाता है कि जब किसी चीज़ के साथ शापित शब्द को जोड़ दिया जाए, तो उसका बेचना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन दुकानदार ने इस पेंटिंग को बेचने के लिए अनोखी तरकीब निकाली है। जिसे लोग चैलेंज की तरह भी ले सकते है। इसी तरह स्टीव ने पेंटिंग को दुकान के विंडो में दोबारा रख दिया. इस पर 20 पाउंड का टैग लगाया और कहा, ‘ये वापस आ गई है! दो बार बिकी और दो बार रिटर्न हुई ! क्या आप इतने बहादुर हैं जो इसे खरीद लें ?’


Leave a Reply