Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्कूल में गेंद लेने गए नौजवान के साथ हो गया खौफनाक वाकया
A horrifying incident happened with the young man who went to school to collect the ball

स्कूल में गेंद लेने गए नौजवान के साथ हो गया खौफनाक वाकया

भोगपुर : भोगपुर के गांव पचरंगा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भयानक घटना की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार आज रविवार होने के कारण स्कूल के पास स्थित पंचायती खेल मैदान में हर रविवार की तरह बाहरी क्षेत्रों से आई क्रिकेट टीमों के बीच मैच चल रहा था और आस-पास के गांवों से क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट मैच देखने आए थे। मैच के दौरान अचानक गेंद स्कूल के अंदर गिर गई जिसे उठाने के लिए एक युवा क्रिकेट प्रेमी मनजीत पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव शकरपुर स्कूल में दाखिल हुआ तो स्कूल के प्राइवेट चौकीदार के द्वारा स्कूल अंदर रखे गए दो पिटबुल कुत्तों ने अचानक मनजीत पर हमला कर दिया। मनजीत ने जब शोर मचाया तो मैच देख व खेल रहे नौजवान स्कूल अंदर आए और उन्होंने मनजीत को पिटबुल कुत्तों से छुड़वाया। पिटबुल कुत्तों के हमले के कारण मनजीत की बाजू बुरी तरह से कट गई और मनजीत द्वारा खुद अपना इलाज करवाया गया।

आपको बता दे पिटबुल कुत्तों के आतंक के कारण पंजाब सरकार और कई ज़िलों के डिप्टी कमिश्नर भी पिटबुल कुत्तों की ब्रीडिंग और पिटबुल कुत्तों को घरों में न रखने संबंधी आदेश जारी कर चुके हैं लेकिन फिर भी लोगों की ऐसी लापरवाही सामने आ रही है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल प्रबंधकों के सामने स्कूल में पिटबुल कुत्तों को पालतू जानवर के रूप में रखा जा रहा था लेकिन स्कूल प्रबंधकों ने इस खतरनाक कदम के खिलाफ कोई कार्रवाई न करके स्कूल पढ़ते छात्रों की जान भी खतरे में डाली रखी। स्कूल प्रबंधकों द्वारा कैसे यह बड़ी लापरवाही पिछले समय से की जा रही थी, यह जांच का विषय है।


Leave a Reply