बालटाल : हर साल लाखों लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं. इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 31 अगस्त तक चलेगी. इस साल की तीर्थयात्रा 62 दिनों की होगी। बता दे आज सुबह मंत्रोच्चार के साथ आरती हुई । इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने गुफा मंदिर की ओर अपनी यात्रा सुबह शुरू की थी।
दोपहर बाद वे गुफा तक पहुंच गए और बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पहले दिन जम्मू कश्मीर के गांदरबल में बालटाल आधार शिविर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ था। यात्रा को गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर श्यामबीर ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
अमरनाथ यात्रा के दौरान इन बातों का रखने ध्यान
अमरनाथ यात्रा का ट्रेक काफी मुश्किल है. ऐसे में कम उम्र के बच्चों और 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को यात्रा पर न ले जाएं. अमरनाथ यात्रा के दौरान यहां का मौसम काफी ज्यादा ठंडा रहता है. इसके लिए गर्म कपड़े और छतरी जरूर लेकर जाएं. इसके अलावा टॉर्च, वॉटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, रेनकोट भी ले जाना ना भूलें.