Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारे में हुई फिर बेअदबी , जूते पहन नंगे सिर अंदर घुसा युवक
Sacrilege again in Gurdwara in Patiala, Punjab

पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारे में हुई फिर बेअदबी , जूते पहन नंगे सिर अंदर घुसा युवक

पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब के पटियाला में फिर गुरद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश की गई। मिली जानकारी अनुसार यहां राजपुरा में एक युवक नंगे सिर जूते पहनकर गुरुद्वारा सिंह सभा में घुस गया। इसे देख वहां सेवादारों ने उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने फिर कोशिश की तो श्रद्धालु भड़क गए।

उन्होंने युवक की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है पकड़ा गया युवक राजपुरा का ही रहने वाला है। उसका नाम साहिल है , पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हैड ग्रंथी अवतार सिंह ने बताया कि युवक को एक बार रोककर बाहर निकाला गया था। महिलाओं ने भी उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने धक्कामुक्की की। साहिल ने सिर्फ उन्हें बस इतना कहा कि उसके पिता ने उसे यहां भेजा है। इस घटना के बाद से संगत में रोष है। उसके पिता का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।

बता दे इससे पहले पटियाला के ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में एक महिला सरोवर के पास शराब पीती मिली थी। जिसे एक श्रद्धालु ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी थी।


Leave a Reply