लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना में स्कूल बस और पीआरटीसी की बस में टक्कर हुई है। जिसमें यात्रियों समेत 15 बच्चे घायल हो गए। स्कूल बस में करीब 40 छात्र मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सरकारी बस और स्कूल बस तेज रफ्तार में थी। इस कारण दोनों ड्राइवरों से बस संभली नहीं और भिड़ंत हो गई। ये हादसा शेरपुर चौक नजदीक सिटी पैलेस के सामने हुआ है। पीआरटीसी बस मोगा की ओर से आ रही थी।
बस स्क्रेड हार्ट स्कूल की बताई जा रही है। घायल छात्रों को जगराओं के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कई बच्चों को डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद छात्रों की चीख पुकार सुनते ही तुरंत राहगीरों ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जो बच्चे बस की आगे वाली सीटों पर बैठे थे उन्हें अधिक चोट आई है।