जालंधर : पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव के दौरान नेताओं का दलबदल जारी है। किसी भी दल में कोई पता नहीं चल पा रहा है कि कब कौन किस दल में शामिल हो जाए। भारतीय जनता पार्टी जो दूसरे दलों में सेंधमारी कर रही थी अब उसका अपना भी कुनबा बिखरने लगा है।
बता दे जालंधर वेस्ट से भाजपा के प्रभारी मोहिंदर भगत जिन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान करारी हार का सामना करना पड़ा था वह अब आम आदमी पार्टी में शामिल गए है। मोहिंदर भगत के पिता भगत चूनी लाल मंत्री रहे हैं। मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में आप पार्टी का दामन थाम लिया।
बता दे इससे पहले भाजपा के पार्षदों के साथ- मंडलों के अध्यक्ष तक विधायक शीतल अंगुराल के समर्थन में BJP पार्टी को अलविदा कह गए थे।