चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों से अहम जानकारियां सांझी की है। परिवहन मंत्री ने सोशल मीडिया पर आम जनता को जारी सूचना में कहा है कि ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में चिप न होने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की छपाई में देरी हो गई है। सभी अनुमोदित ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट सारथी और वाहन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर डाउनलोड किए जा सकते हैं और इनका प्रिंट भी लिया जा सकता है। ये किसी को भी दिखाने के लिए और सभी प्रकार की लेन-देन सेवाओं के लिए मान्यता प्राप्त दस्तावेज हैं। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि परिवहन पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इस असुविधा के लिए खेद है।