Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing गौतम अदाणी की संपत्ति में आई बड़ी गिरावट , फाेर्ब्स लिस्ट में चौथे से सातवें स्थान पर खिसके
Big decline in Gautam Adani's wealth, slips from fourth to seventh position in Forbes list

गौतम अदाणी की संपत्ति में आई बड़ी गिरावट , फाेर्ब्स लिस्ट में चौथे से सातवें स्थान पर खिसके

नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आ रही है कि गौतम अदाणी की संपत्ति में बड़ी गिरावट आयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह गिरावट हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट सामने आने के बाद दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में अदाणी समूह के बहीखातों में गड़बड़ी की बात कही गई है। भारत के सबसे अमीर बिज़नेसमैन गौतम अदाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 5 की सूची से भी बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर की लिस्ट में वे चौथे स्थान से खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। फिलहाल उनकी संपत्ति 22.6 अरब डॉलर कम होकर 96.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट 215 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं उनकी संपत्ति 170.1 अरब डॉलर है। अमेजन के सह-संस्थापक जेफ बेजोस 122.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फोर्ब्स के रियलटाइम बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के अमीर लोगों की फोर्ब्स लिस्ट में 83.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें नंबर पर हैं।


Leave a Reply