Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवेली पर चलाई डिच
Taking major action, the Municipal Corporation ran a ditch on the Haveli

नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवेली पर चलाई डिच

जालन्धर : जालंधर से बड़ी खबर है कि 66 फ़ीट रोड़ पर स्थित क्यूरो मॉल के साथ हवेली पर आज नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए डिच चला दी। क्यूरो मॉल के साथ ही यह हवेली पिछले लंबे समय से विवादों में चल रही थी। जिसकी शिकायते निगम के पास पहले भी पहुंची थी और निगम अधिकारियों ने इस हवेली का निर्माण भी रुकवा दिया था। इसके बावजूद हवेली के संचालकों द्वारा निर्माण का काम दोबारा से शुरू कर दिया गया। लेकिन आज नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपिलश के आदेशों के बाद एटीपी पूजा मान ने हवेली पर कार्रवाई करते हुए डिच चला दी। वहीं निगम की इस कार्रवाई के विरोध में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारियों ने हवेली के निर्माण की मंजूरी दी थी।जिसके बाद ही हवेली की उसारी का काम शुरू किया गया। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए निगम अधिकारियों की गाड़ी रोक ली और धक्केशाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ मे निगम की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। हवेली पर करवाई करने के विरोध में लोगों द्वारा निगम टीम पर पथराव भी किया गया। जिस कारण निगम की एक जिप्सी के शीशे इत्यादि टूट गए और एक कर्मचारी कमलभान को चोटें तक आई, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस अवसर पर निगम टीम के साथ निगम की पुलिस भी मौजूद थी। परंतु वह विरोध का सामना नहीं कर पाई। जिस कारण निगम टीम को वापस लौटना पड़ा। वहीं हवेली ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट उमेश कुमार ने बताया कि आज निगम की टीम करीब 11.30 बजे आई। और आकर डिच मशीन चलानी शुरू कर दी। हमारे पास निगम की और से कोई नोटिस नही दिया गया। इसके बावजूद भी यह करवाई कर दी। वही जब इस बारे में एटीपी पूजा मान ने कहा कि उनको पहले से ही नोटिस दिए गए थे। लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया था। जिसके बाद उनको स्पीड पोस्ट के जरिये भी नोटिस भेजे गए। जब उनसे पूछा गया,कि जो उनके द्वारा गाड़ी की तोड़ फोड़ की गई है। तो उन्होंने बताया कि गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में कार्यवाही करवाई जाएगी।


Leave a Reply