Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing सावधान : साइबर क्रिमिनल्स का नया कारनामा , AAP पार्टी के MLA रमन अरोड़ा बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर ठग
Beware: New act of cyber criminals, cyber thugs are conspiring to cheat people by posing as AAP MLA Raman Arora

सावधान : साइबर क्रिमिनल्स का नया कारनामा , AAP पार्टी के MLA रमन अरोड़ा बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर ठग

MLA रमन अरोड़ा ने की लोगों से ऐसी फोन कॉल से सचेत रहने की अपील, बोले- कॉल आने पर तुरंत पुलिस को करें सूचित

जालंधर : आज जालंधर शहर में कुछ लोगों को फोन कॉल आ रही है जिस पर फोन पर बोलने वाले ने अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा का पीए बताया और साथ ही विधायक रमन अरोड़ा से बात करने को कह कर फोन किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया ।

दूसरे व्यक्ति ने सामने वाले व्यक्ति से पैसे की मांग की जिसके पीछे अलग-अलग कारण बताएं।

इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें आज कुछ लोगों की कॉल आई कि हमें आपका पीए बनकर फोन आ रहे है जिसमें फोन करने वाला व्यक्ति थोड़ी देर के बाद एक दूसरे व्यक्ति से बात करवाता है जो अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा बताता है और अलग-अलग तरीकों से बात कर पैसे मांग रहा है विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उनको फोन कर कर बताने वाले व्यक्तियों ने बताया कि जब हमने बात की तो हमें शक पड़ा की आवाज विधायक रमन अरोड़ा की नहीं है और हमारे साथ ठगी करने की कोशिश हो रही है इसीलिए उन्होंने सारी जानकारी विधायक रमन अरोड़ा को दी।

विधायक रमन अरोड़ा ने शहरवासियों को अपील की कि इस प्रकार की फोन कॉल का ध्यान रखें और जैसे ही किसी को इस प्रकार की कॉल आती है तो तुरंत पुलिस या उनको सूचित करें विधायक रमन अरोड़ा ने कहा उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर जालंधर को कर दी है और पुलिस जल्द ही इस पर कार्रवाई करेगी लेकिन इसी के साथ लोगों को भी सचेत रहने की अपील की कि आजकल जिस प्रकार से साइबरक्राइम हो रहा है तो इस प्रकार की कॉल को बहुत ही संजीदा से लें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


Leave a Reply