नई दिल्ली : बड़ी खबर मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट कार एक्सीडेंट में घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त चालक के अलावा प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और एक बच्चा कार में था।
मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ वह कार से मैसूर (कर्नाटक) के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। उनकी कार कड़ाकोला में दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस हादसे में उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी हादसे होते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े।
वहीँ बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में उनके बेटे और बहू को चोटें आई हैं । उपचार के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है यह हादसा किन परिस्थतियों में हुआ।