Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का हुआ एक्‍सीडेंट
Prime Minister Narendra Modi's younger brother Prahlad Modi's car met with an accident

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का हुआ एक्‍सीडेंट

नई दिल्ली : बड़ी खबर मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट कार एक्सीडेंट में घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त चालक के अलावा प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और एक बच्चा कार में था।

मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्‍त यह हादसा हुआ वह कार से मैसूर (कर्नाटक) के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। उनकी कार कड़ाकोला में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई। इस हादसे में उनकी कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। गनीमत थी हादसे होते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े।

वहीँ बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में उनके बेटे और बहू को चोटें आई हैं । उपचार के लिए सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है यह हादसा किन परिस्थतियों में हुआ।


Leave a Reply