Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में ठंड जारी , न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
Cold continues in Punjab, minimum temperature drops

पंजाब में ठंड जारी , न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

जालंधर : पंजाब में ठंड जारी है। राज्य में रविवार की सुबह एक बार फिर धुंध देखने को मिली। रविवार सुबह के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। रविवार जहां पंजाब को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, वहीं आने वाले चार दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अमृतसर का न्यूनतम तापमान जहां 25 दिसंबर के आसपास 1 या शून्य को छू जाता है, वहीं यह इस साल अभी 4 से 6 डिग्री के बीच रह रहा है।

लुधियाना की बात करें तो दिसंबर के अंतिम दिनों में यहां का तापमान 0.5 से 2 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन इस साल यह तापमान 4 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

वहीं जालंधर में भी बीते साल जहां तापमान 1 से 2 डिग्री के बीच रहता था। वहीं इस साल यहां का तापमान भी 4 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

धुंध के कारण दिल्ली-अमृतसर के बीच चलने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों पर धुंध का असर देखने को मिला है। यह ट्रेनों अगर अमृतसर या दिल्ली देरी से पहुंचेंगी तो शाम उनकी वापसी पर भी असर रहेगा।

मोगा- रविवार सुबह पंजाब में सबसे अधिकतम मोगा ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार शाम अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया था।


Leave a Reply