Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing Diwali 2022 Puja Muhurat : दिवाली के त्योहार के लिए जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
Diwali 2022 Puja Muhurat: Know the auspicious time and method of worship for the festival of Diwali

Diwali 2022 Puja Muhurat : दिवाली के त्योहार के लिए जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

दिवाली 2022 : दीपावली पर्व इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ये हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध त्यौहार है। ये पर्व बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। हिंदू पंचांग अनुसार ये पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। जानिए इस दिवाली लक्ष्मी पूजा का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त।

दिवाली 2022 लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि प्रारम्भ 24 अक्टूबर को 05:27 PM बजे
अमावस्या तिथि समाप्त 25 अक्टूबर को 04:18 PM बजे
दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त 06:44 PM से 08:05 PM

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त:

सायंकाल मुहूर्त्त (अमृत, चल) शाम 05:29 से 07:18 तक
रात्रि मुहूर्त्त (लाभ) रात 10:29 से रात 12:05 तक

दीपावली की पूजा विधि : पूजा स्थल पर चौकी स्थापित करें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं। चौकी पर माँ लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। दीपक प्रज्जवलित करें व रात भर दीपक जलाकर रखें। गणेशजी की मूर्ति पर रोली व अक्षत का तिलक करें। गणेश जी के बाद लक्ष्मी पूजन करें। भगवान को गंध, फूल, धूप और मिठाई अर्पित करें। अंत में देवी लक्ष्मी की आरती करें। इस त्यौहार से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं।


Leave a Reply