Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Raksha Bandhan 2023 Date : 30 या 31 अगस्त जानिए कब है इस बार रक्षाबंधन ?
Raksha Bandhan 2023 Date: 30 or 31 August Know when is Raksha Bandhan this time?

Raksha Bandhan 2023 Date : 30 या 31 अगस्त जानिए कब है इस बार रक्षाबंधन ?

फेस्टिवल : भाई-बहन के प्यार का त्योहार है रक्षाबंधन . बहनें भाइयों के लिए राखी खरीदने की तैयारियों में जुट गई हैं. वहीँ भाई भी बहनों के लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर ये त्योहार मनाया जाता है. हर बार की तरह अबकी बार भी रक्षाबंधन की तारीख और मुहूर्त को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. इस बार भी इसकी दो तारीख सामने आ रही है. रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त 2023 कब मनाया जाएगा, ये सवाल हर किसी के मन में है. तो चलिए जानते हैं दोनों में से किस दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा, किस शुभ मुहूर्त में बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं.

इस साल भद्रा काल होने के कारण रक्षाबंधन की दोनों तारीखों 30 और 31 अगस्त को लेकर असमंजस की स्थिति है. मान्यता के अनुसार, भद्राकाल में राखी नहीं बांधी जाती है. सावन माह के आखिरी दिन पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है. इस बार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त की सुबह 10:58 मिनट से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 की सुबह 07:05 तक रहेगी. लेकिन पूर्णिमा और भद्राकाल साथ-साथ लग जाएगा. हिंदू धर्म में इस काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

भद्राकाल रात 9:02 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. इसके समाप्त होने के बाद ही बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी. रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ये 30 अगस्त 2023 रात 9:02 बजे शुरू हो जाएगा और 31 अगस्त की सुबह 07:05 बजे तक रहेगा. इसका मतलब ये हुआ कि 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा.

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Leave a Reply