बड़ी खबर है कि मैक्सिको के गुआनाजुआतो स्थित इरापुआटो के एक बार में हथियारबंद शख्स ने रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी मिली है कि इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह पुरुष और छह महिलाएं हैं। स्थानीय प्रशासन ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। बता दें कि करीब एक महीने पहले भी दक्षिण-पश्चिम मैक्सिको में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक बंदूकधारी ने ग्युरेरो राज्य के सिटी हॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें शहर के मेयर सहित 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए।