इंडोनेशिया : बड़ी खबर है कि इंडोनेशिया में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मच गयी जिसमे कम से कम 127 लोग मारे गए। जानकारी मिली है घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। खबरों के अनुसार अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। इस बीच अरेमा की टीम हार गई। जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान की तरफ भागने लगे और भगदड़ मच गयी ।
वहीँ इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिख रहा है कि लोग मैदान पर घुस आए और हिंसा करने लगे। पुलिस लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। मिली जानकारी मुताबिक इस घटना में घायल हुए लगभग 180 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं।