Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing चीन की नई हाई-स्पीड ट्रेन ने सिर्फ 2 सेकंड में 700 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

चीन की नई हाई-स्पीड ट्रेन ने सिर्फ 2 सेकंड में 700 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

इंटरनेशनल न्यूज़ : चीन ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. चीन की नई हाई-स्पीड ट्रेन ने सिर्फ 2 सेकंड में 700 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. यह परीक्षण चीन की उन्नत परिवहन तकनीक और भविष्य की तेज़ यात्रा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

चीन ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है. मैग्नेटिक लेविटेशन (मैग्लेव) तकनीक में चीन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक किसी देश ने नहीं किया. चीन ने एक टन वजन वाले मैग्लेव वाहन को सिर्फ दो सेकंड में 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है.

यह हाई-स्पीड टेस्ट चीन की 400 मीटर लंबी मैग्लेव टेस्ट लाइन पर किया गया. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक, वाहन को बेहद तेजी से गति दी गई और फिर सुरक्षित तरीके से रोका गया. यह अब तक का सबसे तेज़ सुपरकंडक्टिंग इलेक्ट्रिक मैग्लेव टेस्ट माना जा रहा है.

मैग्लेव क्या होता है?
मैग्लेव ट्रेन में पहिए नहीं होते. इसमें लगे सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट ट्रेन को ट्रैक से ऊपर हवा में तैरने में मदद करते हैं. ट्रेन और ट्रैक के बीच घर्षण न होने से रफ्तार बेहद ज्यादा हो जाती है. कम वैक्यूम वाले पाइप में यह तकनीक और भी असरदार हो जाती है.


Leave a Reply