Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : खतरनाक डॉग पिटबुल और रोटविलर को नगर निगम ने किया बैन, नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना
Big news: Municipal Corporation banned dangerous dogs Pitbull and Rottweiler, fine will be imposed for violating the rules

बड़ी खबर : खतरनाक डॉग पिटबुल और रोटविलर को नगर निगम ने किया बैन, नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

चंडीगगढ़ : बड़ी खबर है कि बढ़ती शिकायतों के बीच पंचकूला नगर निगम ने शहर में खूंखार नस्ल के कुत्ते पालने पर रोक लगा दी है। यह फैसला वीरवार को हुई नगर निगम की सदन की बैठक में लिया गया है। जानकारी मिली है कि निगम ने कुत्तों की रोटविलर और पिटबुल प्रजाति के डाग्स को घर पर रखने पर रोक लगाई है। वहीँ अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसपर 5000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। वहीँ अगर कोई जुर्माना नहीं भरता तो उसे सजा भी हो सकती है।

बता दे कि नगर निगम की तरफ से इस बात का हवाला दिया गया है कि रोटविलर और पिटबुल नस्ल के कुत्ते इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। क्योंकि ये दोनों ही प्रजाति के कुत्ते बहुत खूंखार हैं।

बता दे कि राटविलर अपने गुस्से के लिए काफी बदनाम है। इसके चलते यूरोप और अमेरिका के कई हिस्सों में रोटविलर को घर पर पालना बैन है, हालांकि भारत में इस ब्रीड को पालने को लेकर किसी तरह का कोई बैन नहीं है। वहीँ दूसरी तरफ पिटबुल दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में शामिल है। पिटबुल नस्ल के कुत्ते अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। यह बहुत खतरनाक होते हैं। दुनिया के करीब 41 देशों में इस कुत्ते को पालने पर बैन है।


Leave a Reply