Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी
Court extends judicial custody of AAP leader Manish Sisodia till May 12 in excise policy case

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी

नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी हुई है। मिली जानकारी अनुसार यह कार्रवाई आबकारी नीति मामले में हो रही है। सूत्रों की जानकारी मुताबिक कथित आबकारी घोटाले में सीबीआई ने अपनी एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया सहित 15 आरोपियों के नाम शामिल किए हैं।

बता दे कि सीबीआई अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर की तलाशी के बाद उनकी कारों की भी तलाशी ली है। बता दें कि सीबीआई की यह कार्रवाई बीते आठ घंटे से जारी है। वहीँ छापेमारी की सूचना के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर एकत्रित हुए आम आदमी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

वहीँ सीएम केजरीवाल ने कहा कि अड़चने तो बहुत आएंगी। पिछले सात साल में मनीष के ऊपर कई बार कार्रवाई कराई गई। ये पहली बार नहीं है। लेकिन इनके हाथ कुछ नहीं लगा। इस बार भी कुछ हाथ नहीं लगेगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा आज मैं एक नंबर जारी कर रहा हूं। भारत को दुनिया का नंबर-एक देश बनाने की चाह रखने वाले नागरिक 9510001000 पर मिस कॉल करके इस मिशन से जुड़ें। सीएम ने कहा, अगर आप चाहते हैं कि विश्व के सभी प्रमुख अखबारों में भारत छाया रहे, इसके लिए देश के सभी 130 करोड़ नागरिकों से अपील है कि हमारे इस मिशन से जुड़ें। अड़चनें बहुत आएंगी लेकिन भारत अब रुकेगा नहीं।

 


Leave a Reply