Latest news
ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा

India Living News

Hot News
You are currently viewing Car या Bike का अगर गलत चालान कट गया तो जानिए कैसे और कहां करे इसकी शिकायत
If wrong challan is issued for car or bike, then know how and where to complain about it.

Car या Bike का अगर गलत चालान कट गया तो जानिए कैसे और कहां करे इसकी शिकायत

Wrong Traffic Challan : आपको बता दे जहाँ भारत देश डिजिटल हो रहा है तो वहीँ अब ट्रैफिक पुलिस चालान के लिए लोगों को रोकती नहीं है बल्कि ट्रैफिक ऐप से फोटो लेकर ही चालान काट देती है। इससे ट्रैफिक पुलिस का काम तो आसान हुआ लेकिन लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। आये दिन सुनने में आता है कि लोग कहते है गलती ना होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया, इसकी जानकारी तब होती है जब फोन पर इसका अलर्ट मैसेज आता है या फिर ऑनलाइन चेक किया जाए तब पता चलता है।

पर इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकारी की तरफ से इसके खिलाफ शिकायत का भी रास्ता दिया गया है। कुछ आसान स्टेप्स के जरिए आप घर बैठ कर गलत चालान के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराकर खुद को नुकसान से बचा सकते हैं।

शिकायत के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे

1. ऑफिशियल ट्रेफिक की वेबसाइट Ministry of Road Transport and Highways (parivahan.gov.in) पर जाएं।

2. लिंक खुलते ही कंपलेंट के सेक्शन पर क्लिक करें

3. इसके बाद लॉग इन करें। साथ में अपना नाम, अपना नंबर, अपना चालान नंबर जैसी डिटेल्स वहां दें।

4. फिर अपने चालान की कॉपी को अपलोड करें। इसके लिए आपको कैप्चा वैरिफाई करना होगा।

5. अपलोड प्रोसेस होने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें। इसी के साथ आपकी कंपलेंट दर्ज हो चुकी है। इसके लिए आपसे कोई भी फीस चार्ज नहीं की जाएगी।

शिकायत हेल्पलाइन नंबर और मेल से भी कर सकते हैं

इतना ही नहीं शिकायत आप पोर्टल के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर और मेल के जरिए भी कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 11-2584-4444,1095 और मेल info@delhitrafficpolice.nic.in है, जिस पर 24 घंटे शिकायत की जा सकती है।

शिकायत करने के बाद ट्रैक करना भी है आसान

शिकायत करने के बाद अगर आपको ट्रैक करना है कि क्या अभी तक उसका हल निकला या नहीं, उसके लिए Ministry of Road Transport and Highways (parivahan.gov.in) पर जाकर Ticket Status पर क्लिक करें। वहां अपनी शिकायत नंबर को डालकर कैप्चा डालें और सब्मिट कर दें। इसके बाद इसका स्टेट्स आपको बता दिया जाएगा।


Leave a Reply