Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के कांग्रेस पार्षद मनदीप जस्सल के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

जालंधर के कांग्रेस पार्षद मनदीप जस्सल के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

जालंधर : जालंधर के पार्षद कांग्रेस नेता मनदीप जस्सल ने खिलाफ एनआरआई के खाली प्लाट पर कब्जा करने को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि मनदीप जस्सल, अपने दोस्त आशू और जसवंत सिंह के साथ मिलकर काकी पिंड में एनआरआई के प्लाट पर कब्जा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक काकी पिंड रामामंडी के हरदीप सिंह ने शिकायत दी है कि कांग्रेसी कौंसलर मनदीप जस्सल, आशू और जसवंत सिंह ने खाली प्लाट पर कब्जा कर लिया। इस प्लाट का वे देखरेख करते हैं, प्लाट उनके करीबी एनआरआई का है। शनिवार रात को मनदीप सिंह जस्सल, आशू और जसवंत ने डिच मशीन लाकर प्लाट पर कब्जा शुरू कर दिया।

इस दौरान वहां मौके पर हरदीप सिंह, पूर्व पार्षद बलबीर सिंह बिट्टू समेत अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद शिकायत पुलिस थाने में की गई। रात में पुलिस ने काम रुकवा दिया और गिरफ्तारी के लिए मनदीप जस्सल और आरोपियों के घर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक मनदीप सिंह जस्सल औऱ अन्य आरोपी घर से फरार हैं।

इस मामले में कांग्रेस के नेता व पार्षद मनदीप जसल का कहना है कि
जो प्लाट का मेरे पर मामला दर्ज किया गया वह सरासर झूठ है क्योंकि बहुत जल्द नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं और इसी राजनीतिक दबाव में मेरे पर मामला दर्ज कर दिया जल्द ही इस मामले को लेकर वह उच्च अधिकारी से बातचीत की जाएगी.


Leave a Reply