Latest news
ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा

India Living News

Hot News
You are currently viewing थाना न:8 की पुलिस ने नशीले पदार्थ और एटीएम में झांसा देकर ठगी का शिकार बनाने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Police of police station No:8 arrested 3 accused who had been a victim of fraud by pretending to be intoxicated and ATM

थाना न:8 की पुलिस ने नशीले पदार्थ और एटीएम में झांसा देकर ठगी का शिकार बनाने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जालंधर : थाना न:8 की पुलिस ने नशीले पदार्थ और एटीएम में झांसा देकर ठगी का शिकार बनाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि एएसआई फकीर सिंह ने पुलिस टीम सहित पठानकोट चौक से नूरपुर कालोनी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक को शक के आधार पर विनोद कुमार को रोका तो उसकी तलाशी ली लेने पर पेंट की जेब से 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद कुमार उर्फ कालू पुत्र शाम लाल निवासी नूरपूर कालोनी, सोमदेव पुत्र बली राम निवासी न्यू उपकार नगर, विनय कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी गुलमार्ग कालोनी कोटला रोड के तौर पर बताई गई है। इसी तरह थानां न:8 के एएसआई किशन कुमार को गुप्त सूचना मिली की सोमदेव, विनय कुमार और विजय कुमार अलग अलग बैंकों के एटीएम में लोगों से धोखाधड़ी करके उनके एटीएम चोरी कर लेते है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सोमदेव और विनय कुमार को काबू कर लिया है। इनके कब्जे से अलग अलग बैंकों के 25 एटीएम कार्ड, एक मोटरसाइकिल पी बी08 बी बी4202 प्लसर बरामद किया गया है। फरार आरोपी विजय की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

 


Leave a Reply